Himachal GK-----HAS---Part 23

                     Himachal GK-----HAS---Part 23


Q-1    कौन सी ऐसी घाटी है, जिसे कियारदा – दून घाटी के नाम से जाना जाता है
       और यमुना नदी इस घाटी तथा देहरादून घाटी को अलग करती है !
(a) पब्बर घाटी                 (b) पौंटा घाटी
(c) कुल्लू घाटी                 (d) सतलुज घाटी
Ans. (b)    पौंटा घाटी
Exp. :- पौंटा घाटी को ही कियारदा – दून घाटी कहतें हैं ! बाटा और गिरी  इस
       घाटी की प्रसिद्ध नदियाँ है! पौंटा साहिब और धौला कुआँ , पौंटा घाटी के       
       प्रमुख कस्बे है !
Q-2   हिमाचल का स्विट्ज़रलैंड किसे कहतें है !
(a) मणिमहेश                  (b) खजियार
(c) कुल्लू घाटी                 (d) चमेरा झील
Ans. (b)  खजियार
Exp. :- खजियार को हिमाचल का स्विट्ज़रलैंड का दर्जा P. Blazer ने 
       7 जुलाई 1992  को दिया !
Q-3   रोहडू घाटी में से कौन सी प्रमुख नदी निकलती है !
(a) पब्बर नदी                  (b) चंद्रा नदी
(c) गिरी नदी                   (d) ऊहल नदी
Ans. (a)  पब्बर नदी
Exp. :- पब्बर घाटी को ही रोहडू घाटी कहतें हैं ! पब्बर नदी का 
        उद्गम स्थान चांसल चोटी है ! चांसल चोटी कि ऊंचाई 
       4520 m है और यह शिमला जिले की सबसे ऊँची चोटी है
Q-4   हिमाचल प्रदेश का वह कौन सा ग्लेशियर है जो लाहौल - स्पिति 
      में है तथा इस ग्लेशियर से चंद्रताल झील बनी है !
(a) मियार ग्लेशियर              (b) गेफांग ग्लेशियर  
(c) बड़ा शिगरी                  (d) पार्वती ग्लेशियर  
Ans. (c)  बड़ा शिगरी
Exp. :- बड़ा शिगरी हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है ! 
        इसी से चंद्रताल झील बनी है तथा इसी से चंद्रा नदी को
        पानी मिलता है ! चंद्रा और भागा दोनों तांदी नामक स्थान
        पर मिलकर चंद्रभागा नदी बन जाती है ! मियार ग्लेशियर भी
        लाहौल – स्पिति में है तथा इससे मियार नदी को पानी मिलता
        है ! गेफांग ग्लेशियर ‘लाहौल के मणिमहेश’ के नाम से प्रसिद्ध 
       है ! यह कुल्लू जिले में स्थित है तथा इससे पार्वती नदी को 
       पानी मिलता है !  
Q-5   हिमाचल प्रदेश की कौन सी झील महाराणा प्रताप सागर के नाम से
       जानी जाती है !
(a) पंडोह झील            (b) पोंग झील   
(c) गोबिंद सागर          (d) रेणुका झील   
Ans. (b)  पोंग झील  
Exp. :-  पोंग झील ही महाराणा प्रताप सागर के नाम से जानी जाती है ! 
        यह झील व्यास नदी पर बनी है ! गोबिंद सागर झील हिमाचल 
        प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है ! यह झील भाखड़ा बांध बनने
        के बाद सतलुज के एकत्रित पानी से बनी है ! रेणुका झील सिरमौर 
        में है तथा यह हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है !  
__________________________________________________________

No comments:

Post a Comment

..